सेवा सेतू संकल्प अभियान के तहत बीडीपीओ कार्यालय सनौली खुर्द में सेतु शिविर आयोजित किया गया। सेवा सेतू संकल्प अभियान के तहत रविवार को बीडीपीओ कार्यालय सनौली खुर्द में सेवा सेतु शिविरों का आयोजन बीडीपीओ शक्ति सिंह की देखरेख में किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष रखा। शिविर में नागरिकों ने पंजीकरण कराया। बीडीपीओ शक्ति सिंह, एसडीओ बिजली विभाग कृष्ण कुमार, जेई मोहनलाल, जिला पार्षद प्रतिनिधि विपिन पांचाल सनौली, संजय त्यागी सरपंच सनौली खुर्द, डा वी एन राय, आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगीता त्यागी, कमलेश, बीजेपी मंडल अध्यक्ष जगबीर आर्य, खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय गुलशन कुमार, अशोक कुमार, चरणजीत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मौके पर पहुंची शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।