टंडवा: धनगड्डा में तेज रफ्तार कोल वाहन ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को रौंदा,हुई मौत,सड़क जाम
Tandwa, Chatra | Jun 11, 2026 टंडवा सिमरिया मुख्य सडक एक बार फिर इंसानों के खून से लाल हो गई है।बीते बुधवार मध्य रात्रि धनगड़ा गांव निवासी माधो साव 75 को अज्ञात कोयला वाहन टक्कर मार फरार हो गया। वही माधो साव को मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही आक्रोषित ग्रामीणों ने सडक जाम कर दिया और मृतक के आश्रित को मुआवजा तथा नो इंट्री पर कड़ाई की मांग कर रहे है।