कोडरमा: आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर उपायुक्त ने मतगणना हॉल और स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
उपायुक्त श्री ऋतुराज ने संभावित आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारी के मद्देनज़र शुक्रवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतगणना हॉल एवं स्ट्रांग रूम के रूप में उपयुक्त स्थानों का भौतिक सत्यापन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने सुरक्षा, बिजली व्यवस्था आवागमन मार्ग आदि की भी समीक्षा की.