कोडरमा: उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में यूटिलिटी टास्क फोर्स की बैठक संपन्न, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में यूटिलिटी टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले की प्रमुख योजनाओं एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में झुमरी तिलैया शहरी जलापूर्ति योजना, कोडरमा जलापूर्ति योजना, डोमचांच जलापूर्ति योजना, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, भवन निर्माण निगम लिमिटेड की चर्चा की।