भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी पुलिस एनकाउंटर मामले में कोर्ट ने बड़ा एक्शन लिया है। मामले में तत्कालीन जगदीशपुर एसडीएम, एसडीपीओ और शाहपुर थानाध्यक्ष समेत कुल 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है।
कोर्ट ने भोजपुर एसपी को भी 12 अगस्त तक कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस-प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
मामला भरत तिवारी के पुलिस एनकाउंटर से जुड़ा है, जिसकी जांच और न्यायिक प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है। अब कोर्ट की ओर से 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए जाने से केस में नया मोड़ आ गया है। इसी मामले में पंडित परिवार ने बीते दिनों मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी मुलाकात किया था।