प्रतिबंधित संगठन को छूट और राजनीतिक संगठन पर रोक और धमकी....... क्या लोकतंत्र में पीड़ित परिवार से मिलना भी अपराध है?
वाह रे बिक्रमगंज SDM साहब ।
क्या एक जनप्रतिनिधि या सामाजिक कार्यकर्ता का पीड़ित परिवार से मिलना भी अब आपकी अनुमति पर निर्भर करेगा ?
राजपुर आपूर्ति पदाधिकारी के माध्यम से मेरे पिताजी को फोन कर यह कहा गया कि यदि उनका बेटा अमित पासवान दिनारा के जोगिया गांव पीड़ित परिवार से मिलने गया, तो उनकी जन वितरण प्रणाली (PDS) की दुकान रद्द कर दी जाएगी । किसी भी नागरिक या उसके परिवार को कथित रूप से डराना-धमकाना लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है।
हमारी मांग:
• बिहार सरकार इस मामले का संज्ञान ले।
• रोहतास जिलाधिकारी निष्पक्ष जांच कराएं।
• बिक्रमगंज SDM पर कार्रवाई सुनिश्चित हो
अन्यथा हम लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से जिला कलेक्ट्रेट पर आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे।
— अमित पासवान
पूर्व विधायक प्रत्याशी, चेनारी
पूर्व जिलाध्यक्ष, भीम आर्मी रोहतास
Kargahar, Rohtas | Aug 11, 2026