जोगनी गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल में महिला चांदनी को बंधक बनाकर उसके ही पति मो मुजसम देवर मो अंजुमन सहित अन्य परिवार के सदस्यों ने बंधक बनाकर मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को बंधक से मुक्त कराया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पीड़िता चांदनी ने शुक्रवार दोपहर बाद करीब 3 में थाना में पति सहित तीन लोगो के विरूद्ध शिकायत किया है।