Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
आग
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
blissfulbyte
Drop location in the comment #illusion #illusionudaipur #newplacealert #udaipurlakecity
Girwa, Udaipur
| Sep 13, 2026
#illusion
#illusionudaipur
#newplacealert
#udaipurlakecity
MORE NEWS
That bigdi aulaad is me 😂🤌
Girwa, Udaipur | Sep 13, 2026
Plunge Pool Room in Udaipur at just ₹6000/- 🤑 We stayed at this newly opened retreat in Udaipur with amazing vibe and aesthetics. And the best part was that it is very budget friendly. Superior Rooms start at just ₹4500/- per night. Comment ‘Retreat’ for booking details. #udaipur #udaipurcity #udaipurtourism #lakecityudaipur
Girwa, Udaipur | Sep 13, 2026
शेयर और फॉलो जरुर करें 🙏 ~ @around_udaipur #around_udaipur #ganeshjimandirufaipur #ganeshutsav #ganeshchaturthi #udaipurreels
Girwa, Udaipur | Sep 13, 2026
Bade-bujurg kehte hain ki tirth yatra par insaan apni marzi se nahi jaata... jab upar wale ka bulawa aata hai, tabhi yog banta hai. Aur aapke liye vo shubh ghadi ab aa gayi hai! Bhagwan ke darbar se aapka bulawa aa chuka hai...is pavitra yatra mein aapko milenge: 11 Jyotirlinga ke bhavya darshan 🔱 Gangasagar aur Kamakhya Devi ke aashirwad 🙏 Dwarika, rameshwaram aur Jagannathpuri ke darbar 🛕 ...aur sath mein Rajasthan, MP, UP, Nepal, Bihar, Jharkhand, Bengal, Odisha, Maharashtra, Assam se lekar South India me Andhra Pradesh, Tamil nadu, Karnataka tak ke sabhi pavan sthal!” Yatra poori tarah aaramdayak Sleeper Bus mein hogi. Aapko milega Ghar jaisa shuddh aur samay par nastha or bhojan, rukne ki sabse badhiya aur saaf-suthri vyavastha aur aapki sehat ka dhyan rakhne ke liye First-Aid (Pratham Chikitsa) ki poori suvidha. Ab saari chinta chhodiye aur Shree Kardhar Tour and Travels ke sath nikal padiye poore 45 din ki is pavitra yatra par. Adhik jankari ke liye comment me likhe details or sari details apke inbox me aa jaegi #gangasagaryatra #yatra #chaardham #gujarat
Girwa, Udaipur | Sep 13, 2026
Bahu mastarni banegi ? #saasbahu #relatablevideos #funnyvideosclips
Girwa, Udaipur | Sep 13, 2026
सनातन पाठशाला की संस्कारशाला का शुभारंभ @followers @top fans News 24 Udaipur #udaipur #viralpost #nonfollowers #sanatandharma उदयपुर। न्यू भूपालपुरा स्थित लीगेसी वर्ल्ड स्कूल में 10 सितंबर को सनातन पाठशाला समिति की ओर से प्रथम संस्कारशाला का शुभारंभ किया गया। समिति संयोजक आशीष सिंहल ने बताया कि कार्यक्रम में छोटे बच्चों को भारतीय संस्कृति, जीवन-मूल्यों, आत्मविश्वास और चरित्र निर्माण से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं। मुख्य प्रशिक्षक जगदीश चंद्र पालीवाल ने भगवद्गीता का सरल एवं व्यावहारिक ज्ञान विद्यार्थियों को समझाया। उन्होंने बच्चों को श्लोक एवं मंत्रों का अभ्यास भी करवाया। सरस्वती माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने के सरल सूत्र बताए। आशीष सिंहल ने रचनात्मक खेलों तथासरल ध्यान अभ्यास करवाया। मुख्य अतिथि गोपाल कनेरिया ने माता-पिता एवं शिक्षकों का महत्त्व रोचक कहानियों और पहेलियों के माध्यम से बताया। विद्यालय की प्रधानाचार्य झुमुर गहलोत ने स्वागत किया तथा निदेशक प्रतीक गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। संयोजक सिंहल ने बताया कि समिति की ओर से उदयपुर के अनेक राजकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 6 से छोटी आयु के बच्चों के लिए संस्कारशालाएं संचालित की जाएंगी। इनमें संस्था से जुड़े अनुभवी प्रशिक्षक बच्चों को संस्कार, सफलता और चरित्र निर्माण के सूत्र सिखाएंगे। संस्कारशाला की गतिविधियों में प्रार्थना, ॐकार, श्लोक-मंत्र अभ्यास, प्रेरक कहानियां, संस्कार सूत्र, रचनात्मक खेल, योग, ध्यान अभ्यास को शामिल किया जाएगा। NEWS BY :- आशीष सिंहल, संयोजक, सनातन पाठशाला समिति, उदयपुर
Girwa, Udaipur | Sep 12, 2026
पशुचिकित्सा प्रसार सोसायटी के 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन @followers @top fans News 24 Udaipur #viralpost #nonfollowers #udaipur #vetnursing उदयपुर, 12 सितंबर। पशुचिकित्सा महाविद्यालय नवानिया द्वारा आयोजित पशुचिकित्सा एवं पशुधन क्षेत्र की उभरती चुनौतियों के समाधान तथा पशुचिकित्सा प्रसार सेवाओं को अधिक प्रभावी, आधुनिक एवं पशुपालक-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से आयोजित पशुचिकित्सा प्रसार सोसायटी के 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन समारोह आरसीए सभागार में हुआ। दो दिवसीय इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों से कुल 200 वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान पशुचिकित्सा प्रसार शिक्षा एवं सेवाओं के पुनर्विन्यास, आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा पशुपालकों तक तकनीकी जानकारी प्रभावी रूप से पहुंचाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने व्यापक मंथन किया। समापन समारोह में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहायक महानिदेशक डॉ. एस.के. शर्मा मुख्य अतिथि रहे। राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर के अधिष्ठाता डॉ. लोकेश गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पशुचिकित्सा महाविद्यालय, नवानिया के अधिष्ठाता एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शिव शर्मा ने की। प्रो. (डॉ.) शिव शर्मा ने अपने स्वागत उद्बोधन में प्राकृतिक एवं जैविक पशुपालन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पशुधन क्षेत्र के सतत विकास के लिए तकनीकों एवं नवीन ज्ञान को प्रभावी ढंग से पशुपालकों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन समाज, पशुपालकों, विशेषज्ञों एवं शोधकर्ताओं के बीच ज्ञान एवं अनुभवों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच रहा। मुख्य अतिथि डॉ. एस.के. शर्मा ने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों, पुरस्कार विजेताओं, आयोजन समिति एवं पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बदलते समय की आवश्यकताओं के अनुरूप पशुचिकित्सा प्रसार शिक्षा का पुनर्विन्यास एवं पुनः अभिमुखीकरण आवश्यक है। प्रसार सेवाओं को नवीनतम तकनीकों से जोड़कर वैज्ञानिक एवं उपयोगी जानकारी का अधिकतम लाभ पशुपालकों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, डिजिटल तकनीक, रिमोट सेंसिंग, आरएफआईडी तथा ‘वन हेल्थ’ जैसी आधुनिक अवधारणाओं एवं तकनीकों के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं विकसित भारत की संकल्पना के अनुरूप शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार गतिविधियों को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहित आधुनिक तकनीकों के विवेकपूर्ण एवं आवश्यकता-आधारित उपयोग पर भी बल दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. लोकेश गुप्ता ने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए आयोजन सचिव एवं पूरी आयोजन टीम को बधाई दी। उन्होंने कृषि एवं पशुचिकित्सा क्षेत्र के समन्वित प्रयासों से देश के विकास को गति देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि पशुधन एवं पशुपालकों की सुरक्षा, उत्पादकता एवं समृद्धि सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. एन.के. सुदीप कुमार ने पशुचिकित्सा प्रसार शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रभावी प्रसार शिक्षा के माध्यम से पशुपालकों के ज्ञान एवं कौशल में वृद्धि की जा सकती है, जिससे पशुधन उत्पादन, पशु स्वास्थ्य एवं पशुपालकों की आजीविका में निरंतर सुधार संभव है। उन्होंने प्रसार शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले विशेषज्ञों एवं शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए पूरी आयोजन टीम को बधाई दी। सम्मेलन के दौरान पशुचिकित्सा प्रसार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. पीताम्बर स्वामी एवं डॉ. के. नच्चीमुत्तु को नेशनल फेलो अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं नेशनल एक्सटेंशन क्विज चौंपियन अवॉर्ड के लिए शमाचर हेत दिलीपभाई, महिमा, काश्यप स्मित रामवीर, अभिनय दहिया एवं दराडे कार्तिक ज्ञानेश्वर को सम्मानित किया गया। सम्मेलन के दौरान आयोजित पांच तकनीकी सत्रों में मौखिक एवं पोस्टर प्रस्तुतियों के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। मौखिक प्रस्तुति के प्रथम सत्र में डॉ. रजनी प्रिया को छात्र वर्ग में प्रथम एवं डॉ ए वी जेनेसिस को संकाय वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। द्वितीय सत्र में डॉ. तमल चंद्र धारा को संकाय वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ तृतीय सत्र में डॉ. रचना गौतम को संकाय वर्ग में प्रथम तथा डॉ. संजय रेवानी को संकाय वर्ग में द्वितीय स्थान एवं डॉ. मुहम्मद सैफुद्दीन को छात्र वर्ग में प्रथम एवं डॉ. सैमप्रीता को द्वितीय स्थान मिला। चतुर्थ सत्र में डॉ. अंकित महापात्रा को प्रथम, डॉ. अनिका मलिक को संकाय वर्ग में द्वितीय तथा डॉ. मस्तानबी शेख को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। पंचम सत्र में डॉ. राजलक्ष्मी को संकाय वर्ग में प्रथम तथा डॉ. सनवीर खातून को द्वितीय स्थान मिला। पोस्टर प्रस्तुति के प्रथम सत्र में डॉ. ममता कुमारी को संकाय वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ तथा डॉ. पृथ्वीराज को भी सम्मानित किया गया। द्वितीय सत्र में डॉ. वर्षा तृतीय सत्र में डॉ. पी.एन. चौधरी तथा चतुर्थ सत्र में अभिषेक मीणा एवं प्रियंका कुमारी को उत्कृष्ट पोस्टर प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया। विभिन्न विशिष्ट पुरस्कारों में यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड डॉ. अजय कुमार चतुर्वेदान, वूमेन एक्सटेंशन साइंटिस्ट अवॉर्ड डॉ. पी.आर. निशा, बेस्ट एक्सटेंशन साइंटिस्ट अवॉर्ड डॉ. प्रकाश कुमार राठौड़, बेस्ट पीएच.डी. थीसिस अवॉर्ड डॉ. सलेम प्रबेक कुमार सिंह तथा बेस्ट एम.वी.एससी. थीसिस अवॉर्ड डॉ. सौरभ शर्मा को प्रदान किया गया।
Girwa, Udaipur | Sep 12, 2026
पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर उदयपुर संभाग में बैंक हड़ताल पूर्ण सफल करोड़ों रुपये का बैंकिंग कारोबार प्रभावित, कैश और क्लियरिंग सेवाएं रहीं ठप @followers @top fans News 24 Udaipur #BankStrike #indian #RajasthanNews #nonfollowers #viralpost उदयपुर, 11 सितम्बर। पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह व अन्य मांगों को लेकर बैंक कर्मियों के संगठनों के संयुक्त मंच यूएफबीयू के आह्वान पर आयोजित बैंक हड़ताल का उदयपुर संभाग में व्यापक असर देखने को मिला। हड़ताल के कारण संभाग में बैंकिंग गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित रही तथा जिले में कैश एवं क्लियरिंग से संबंधित करीब 1000 करोड़ रुपये का बैंकिंग कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। यूएफबीयू उदयपुर के संयोजक डी. के. जैन ने बताया कि हड़ताल में बैंक कर्मचारी पूरे जोश ओ खरोश के साथ सम्मिलित हुए और संभाग में बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। उन्होंने कहा कि पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही प्रमुख मांग है और इस पर केंद्र सरकार के अड़ियल रुख को लेकर कर्मचारियों में व्यापक असंतोष है। उन्होंने बताया कि बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की एकजुट एवं मजबूत भागीदारी के चलते हड़ताल शत-प्रतिशत सफल रही। हड़ताल के दौरान बैंकों में किसी भी प्रकार का बैंकिंग कार्य नहीं हुआ, जिससे नकदी लेन-देन, चेक क्लियरिंग सहित नियमित बैंकिंग गतिविधियां प्रभावित रहीं। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन के धर्मवीर भाटिया ने बताया कि उदयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में निकाय चुनाव के मद्देनजर परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत अवकाश होने के चलते इन क्षेत्रों में सभी बैंक पूर्ण रूप से बंद रहे। अन्य क्षेत्रों में भी हड़ताल का व्यापक असर रहा और बैंकिंग कार्य पूरी तरह प्रभावित हुआ। यूएफबीयू नेताओं ने बताया कि पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करना, द्विपक्षीय माध्यम का सम्मान करना एवं लंबित मुद्दों को तय समयसीमा में सुलझाना हमारी जायज मांगें है और बैंकिंग क्षेत्र में कार्य-जीवन संतुलन तथा बेहतर कार्य परिस्थितियों के लिए इसका लागू होना आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार बैंक कर्मियों की जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो सितंबर माह के अंत में तीन दिवसीय हड़ताल तथा इसके बाद 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यूएफबीयू ने स्पष्ट किया कि मांगों के समाधान तक आंदोलन को और व्यापक एवं मजबूत किया जाएगा।
Girwa, Udaipur | Sep 12, 2026