कुलपहाड़: मिशन शक्ति केन्द्र पनवाड़ी की पहल से पारिवारिक विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान, काउंसलिंग के बाद आपसी सहमति बनी
काउंसलिंग के उपरांत आवेदिका के पति एवं सास द्वारा भविष्य में किसी भी प्रकार का विवाद, गाली-गलौज या मारपीट न करने का आश्वासन दिया गया। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की। उक्त कार्यवाही मिशन शक्ति केन्द्र की प्रभावी पहल एवं पारिवारिक समरसता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।