नबीनगर: सिमरी धमनी से स्कॉर्पियो में छिपाकर लाई जा रही थी शराब की बड़ी खेप, 2,175 बोतल जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
नवीनगर प्रखंड में शराब तस्करी के खिलाफ माली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2,175 बोतल देसी शराब बरामद की है। शनिवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सिमरी धमनी बाजार के पास वाहन जांच के दौरान शराब लदी स्कॉर्पियो को पकड़ा। पुलिस के अनुसार वाहन से कुल 87 कार्टून शराब बरामद हुई। मामले में पुलिस ने रफीगंज थाना क्षेत्र के बिजुलिया गांव निवासी सरविंद क