मड़ावरा: मड़ावरा में हाई वोल्टेज विद्युत करेन्ट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की हुई मौत
मड़ावरा के राधाकृष्ण मन्दिर के पास सोमवार को दोपहर1 बजे मकान के निर्माण कार्य कर रहे एक राजमिस्त्री की हाई वोल्टेज विद्युत करेन्ट की चपेट में आ गया और मकान से नीचे गिर गया। इसके बाद घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया।जहाँ पर जांच उपरांत चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक राजमिस्त्री साढूमल गाँव का रहने बाला बताया गया है।