गौरिहार: गौरिहार पुलिस ने 7 साल पुराने मारपीट और SC/ST एक्ट मामले में 2 वारंटियों को गिरफ्तार किया
गौरिहार पुलिस ने 2019 के मारपीट एवं SC/ST एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लाखन सिंह और बंदर उर्फ राजेंद्र सिंह, निवासी सिचहरी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को विधिवत कार्रवाई के बाद गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे न्यायालय में पेश किया।