घाघरा: घाघरा ब्लॉक में बीडीओ ने मुखिया और पंचायत कर्मियों के साथ बैठक की
Ghaghra, Gumla | Mar 4, 2025 घाघरा ब्लॉक परिसर सभागार में बीडीओ दिनेश कुमार ने मुखिया और पंचायत कर्मियों के साथ बैठक किया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास,अबुवा आवास और मनरेगा योजनाओं की समीक्षा की गई।इस क्रम में बीडीओ दिनेश कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि पीएम जनमन योजना अंतर्गत आदिम जनजाति परिवार के मिले आवास निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराए।अबुवा आवास कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।