पीपलू में भाजपा की अंदरूनी खींचतान!
भाजपा जिला प्रवक्ता दशरथ सिंह राजावत की सोशल मीडिया पोस्ट से पीपलू की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राजावत ने निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा के व्यवहार को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए सवाल उठाए हैं।
पोस्ट में राजावत ने लिखा कि “पीपलू की जनता उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी।” नगरपालिका चुनाव से पहले भाजपा के भीतर सामने आई इस नाराजगी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
अब सवाल यह है कि क्या यह नाराजगी पार्टी के अंदरूनी मतभेदों का संकेत है या स्थानीय स्तर पर किसी विवाद का परिणाम?
👍 Like करें | 🔄 Share करें | 💬 Comment करें
📲 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए Follow करें @tonklivenews
#Peeplu #Tonk #PeepluNews #BJP #RamsahayVerma #DashrathSinghRajawat #MunicipalElection #LocalPolitics #RajasthanPolitics #TonkNews #PoliticalNews #LocalNews
Peeplu, Tonk | Aug 19, 2026