टीकमगढ़: टीकमगढ़-कुंडेश्वर मार्ग पर बीते 4 सालों से बंद पड़ी है स्ट्रीट लाइट, कलेक्टर ने लिया संज्ञान; अधिकारियों को दिए निर्देश
टीकमगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिव धाम कुंडेश्वर में सावन के महीने में श्रद्धालुओं की भीड़ उमङ रही है। टीकमगढ़ से कुंडेश्वर तक 5 किलोमीटर की सड़क शाम होती ही अंधकार में डूब जाती है। सड़क के दोनों ओर चार सल पहले बिजली के खमबे लगाए गए थे लेकिन स्ट्रीट लाइट अभी तक चालु नहीं हुई है।