मोदनगंज: बंधुगंज बाजार में होम्योपैथ चिकित्सक के मृत्यु की खबर सुन उमड़ा जन सैलाब.
मोदननगंज प्रखंड के बंधुगंज बाजार में होम्योपैथिक चिकित्सक के आकस्मिक मौत के बाद शनिवार को लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. मौत की खबर सुनकर काफी संख्या में लोग बंधुगंज बाजार पहुंच गए जहां लोगों ने रामानुज पाठक को अंतिम श्रद्धांजलि दी. बता दें कि चिकित्सा के माध्यम से स्वर्गीय पाठक ने लोगों को बेहतर सेवा दी कि लोग उनके मुरीद हो गए थे.