मोदनगंज: बलवापर गांव से ओकरी पुलिस ने दो महिला को किया गिरफ्तार,भेजा जेल.
ओकरी थाना की पुलिस शुक्रवार को कोर्ट से जमानत के बाद फरार चल रही दो महिला वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. ओकरी थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर बलवा पर गांव में छापेमारी कर शांति देवी एवं सोना देवी नामक महिला को मौके से गिरफ्तार किया था. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला के ऊपर कोर्ट कुर्की वारंट निर्गत था.