मोदनगंज प्रखंड के झखाड़ गांव में सामाजिक तत्वों ने रविवार के देर रात्रि किसान के पुंज में आग लगा दी जिसके कारण पूरा पूंज जलकर खाक हो गया. इस अगलगी की घटना में सीता चौधरी नामक किसान को हजारों रुपए का नुकसान पहुंचा है. पीड़ित किसान के द्वारा मामले की सूचना अंचलअधिकारी को दी गई है.