मोदनगंज: जन विश्वास यात्रा को लेकर RJD कार्यकर्ताओं ने बंधुगंज समेत कई गांवों का किया दौरा, कार्यक्रम में आने का दिया न्योता
जहानाबाद के गांधी मैदान में 24 फरवरी को आयोजित जन विश्वास यात्रा की तैयारी को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मोदनगंज प्रखंड के बंधुगंज समेत कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने लोगों को आगामी 24 फरवरी को जहानाबाद गांधी मैदान में उक्त कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया। इस मौके पर राजद के सुबोध कुमार, मंजीत मालाकार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।