मानिकपुर: हीट वेव पर प्रशासन अलर्ट, चित्रकूट के सीडीओ डीपी पाल बोले- गांव-गांव पहुंचे लू से बचाव का संदेश
आज बुधवार दोपहर 1 बजे चित्रकूट के कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल की अध्यक्षता में हीट वेव और लू से बचाव को लेकर समीक्षा बैठक हुई। सीडीओ ने ग्राम प्रधानों और सचिवों को मौसम अलर्ट गांव-गांव पहुंचाने के निर्देश दिए। लोगों से दोपहर में बाहर न निकलने, पानी और ओआरएस लेने तथा सिर ढककर चलने की अपील की गई।