देवांगना घाटी दुष्कर्म मामले में मुठभेड़,एक आरोपी गिरफ्तार
थाना बहिलपुरवा क्षेत्र में दिनांक 22.07.2026 को छात्रा के साथ किये गये गैंगरेप में प्रकाश में दिनांक 24.07.2026 को आये हुए अभियुक्तगण 1. जितेन्द्र उर्फ भोले पुत्र देवराज पटेल निवासी ग्राम कल्ला चौकी शिवरामपुर थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट 2.विवेक कुमार पटेल पुत्र नरेश कुमार पटेल निवासी रैपुरवा माफी चौकी शिवरामपुर थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट 3.प्रवीण पटेल पुत्र शिवमूरत निवासी मानपुर थाना भरतकूप हाल पता कल्ला चौकी शिवरामपुर थाना कोतवाली कर्वी की फोटो से लड़के और लड़की ने शिनाख्त किया
जिन पर गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा 25-25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया। भेजे गये रिपोर्ट के क्रम में उक्त पुरस्कार राशि को भेजे गए रिपोर्ट के क्रम मे पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा महोदय द्वारा 50-50 हजार रूपये की गयी
मुखबिर की सूचना पर दिनांक 25.07.2026 समय 16.50 बजे मड़फा पहाड़ हुडा रोड भरतकूप में अभियुक्त और पुलिस के बीच हुए मुठभेड़ में अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ भोले के पैर में गोली लगी जिसे हिरासत पुलिस में लेकर अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया। दौरान मुठभेड़ आरक्षी राघवेन्द्र राजपूत घायल हुए को भी इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Manikpur, Chitrakoot | Jul 25, 2026