प्रतापगढ़: गाजी की बाग चौराहे के समीप दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दवा लेने जा रही वृद्ध महिला की हुई मौत
रामापुर कौलापुर गांव निवासिनी सोनपति देवी उम्र 64 वर्ष पत्नी हीरालाल यह अपने बेटी के यहां कौलापुर गांव में रहती है बुधवार की 5,30 शाम को दवा लेने के लिए अपने नाती के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर रामापुर जा रही थी। जैसे ही गाजी की बाग चौराहे के समीप पहुंची थी कि बादशाहपुर की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में वृद्ध महिला की मौत हो गई।