प्रतापगढ़: मौनी अमावस्या पर्व पर जिला कारागार में निरुद्ध कैदियों को कराया गया सांकेतिक महाकुंभ स्नान
मौनी अमावस्या पर्व पर जिला कारागार में निरुद्ध कैदियों को सांकेतिक महाकुंभ स्नान कराया गया है। प्रेस विज्ञप्ति के साथ वीडियो जारी करते हुए जेल अधीक्षक ने बुधवार शाम 5:00 बजे बताया की कारागार प्रशासन द्वारा पवित्र संगम का जल मंगाकर "सर्व सिद्धिप्रद: कुंभ:" के सूक्ति वाक्य के साथ मौनी अमावस्या के पर्व पर कारागार में महाकुंभ स्नान करायां गया है।