प्रतापगढ़: महाकुंभ हादसे के बाद शहर के एटीएल ग्राउंड में रोकी गई सैकड़ों बसें, करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के लिए किया गया प्रबंध
महाकुंभ हादसे के शहर के एटीएल ग्राउंड में महाकुंभ जाने वाली सैकड़ो बसो को रोक दिया गया। जानकारी देते हुए पर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने बुधवार शाम करीब 5:00 बजे बताया कि जिले में जगह-जगह पार्किंग स्थल बनाकर श्रद्धालुओं को रोका गया है जिनकी अनुमानित संख्या करीब 50 हज़ार है। आम जनमानस के सहयोग सभी को खिचड़ी एवं अन्य जरूरी सामान वितरित किया जा रहा है।