हरिद्वार: मिस्सरपुर में 6 और जगजीतपुर में 7 पेटी देशी शराब कनखल पुलिस ने की बरामद, 2 गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में मुकदमा
कनखल थाना पुलिस ने लोकसभा चुनाव के चलते शुक्रवार को क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया। जिसके तहत मिस्सरपुर में आरोपी मुकेश से 6 और जगजीतपुर में आरोपी अजय से 7 पेटी देशी शराब बरामद हुई है। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।