हरिद्वार: रोशनाबाद और हेतमपुर में अर्धसैनिक बलों और पुलिस ने पैदल मार्च कर शरारती और अराजक तत्वों को दी चेतावनी
आगामी 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के पहले पुलिस शरारती और अराजक तत्वों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। कई अपराधिक किस्म के लोगों को जिलाबदर दिया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम रोशनाबाद और हेतमपुर में अर्धसैनिक बलों और पुलिस ने पैदल मार्च किया और शरारती और अराजक तत्वों को चुनाव के दौरान कानून हाथ में न लेने की सख्त चेतावनी दी।