हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने शराब तस्करी में संलिप्त एक महिला को 35 दिन के लिए मुजफ्फरनगर की सीमा में किया जिला बदर
लोकसभा चुनाव के चलते अवैध शराब का काला कारोबार करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने आज शराब तस्करी में संलिप्त एक महिला को 35 दिन के लिए जिला बदर किया गया। महिला पुलिसकर्मी आरोपी महिला को मुजफ्फरनगर की सीमा में छोड़कर आई और साथ ही उसे हरिद्वार की सीमा में 35 दिन से पहले प्रवेश न करने की सख्त हिदायत भी दी गई।