हरिद्वार: सिडकुल थाना पुलिस ने रावली महदूद से 1700 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, आरोपी पर दर्ज हैं दर्जनभर मुकदमें
सिडकुल थाना पुलिस ने आज रावली महदूद गांव से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम ललित उर्फ मांगा है जिसके ऊपर शराब, स्मैक और गांजा तस्करी के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आज भी आरोपी के कब्जे से 1700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।