हरिद्वार: ज्वालापुर पुलिस ने अहबाबनगर से 15 पेटी देशी शराब के साथ किया एक तस्कर गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने अहबाबनगर से 15 पेटी देशी शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपों के पास से पुलिस को 15 पेटी देशी शराब के बरामद हुए हैं आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी शकीम उर्फ छोटा को पकड़ा है।