हरिद्वार: रोशनाबाद मुख्यालय में तीन ऑब्जर्वर ने ली अधिकारियों की बैठक, आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन कराने के दिए निर्देश
रोशनाबाद मुख्यालय में आज भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैनात सामान्य ऑब्जर्वर लोचन सेहरा, पुलिस ऑब्जर्वर चंदन चौधरी तथा व्यय ऑब्जर्वर स्वाति शिवम ने बैठक ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन करने के निर्देश दिए। कहा कि अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तत्काल रिस्पॉन्स दिया जाए।