पन्ना वन मंडल अंतर्गत शाहनगर में आईसेक्ट संस्थान के माध्यम से संचालित ग्रीन इंडिया मिशन के रोजगारपरक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शनिवार दोपहर करीब 12 बजे डीएफओ पन्ना अनुपम शर्मा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता का गहन अवलोकन किया।