अमरोहा: जोया में संभल चौराहे पर कई किलोमीटर लंबा जाम, यातायात व्यवस्था ध्वस्त
Amroha, Amroha | Nov 14, 2026 अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया स्थित संभल चौराहे पर भीषण जाम लगने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसे वाहन चालक घंटों परेशान होते रहे। यातायात पुलिस की व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए तो डिडौली पुलिस ने खुद मोर्चा संभालते हुए जाम खुलवाने की कोशिश की।