नवादा: नवादा की सिविल कोर्ट में माननीय न्यायालय ने पांच आरोपियों को गोली मारकर हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई
Nawada, Nawada | Apr 18, 2026 नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर गांव में वर्ष 2005 में हुए एक घृणित हत्या कांड की जांच में नवादा पुलिस ने मजबूत सबूत जुटाए थे। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद माननीय न्यायालय ने सभी पांच अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए सख्त सजा सुनाई है। इस फैसले से इलाके में कानून व्यवस्था को मजबूत संदेश गया है।