(1) 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु जिला अधिवक्ता संघ की हुई बैठक।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में विद्वान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा श्री आशुतोष कुमार झा के मार्गदर्शन में अरविन्द कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के प्रकोष्ठ में आज दिनांक 28.07.2026 को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नवादा न्यायमंडल के सभी न्यायालयों में लंबित सुलहनीय एवं माप-तौल संबंधी लंबित वादों के अधिक से अधिक सुलह के आधार पर निष्पादन करने के संबंध में चर्चा की गई तथा उनके द्वारा उपस्थित अध्यक्ष एवं महासचिव, जिला अधिवक्ता संघ, नवादा से सहयोग करने का आग्रह किया गया।
इस मौके पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा अरविन्द कुमार के अतिरिक्त अध्यक्ष एवं महासचिव, जिला अधिवक्ता संघ, नवादा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, स्थायी लोक अदालत, नवादा के सहायक सुशील कुमार उपस्थित हुए।
*(2) मध्यस्थता के संबंध में हुई बैठक*
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में विद्वान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा श्री आशुतोष कुमार झा के मार्गदर्शन में अरविन्द कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के प्रकोष्ठ में आज दिनांक 28.07.2026 को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नवादा न्यायमंडल में लंबित वादों के मध्यस्थता के माध्यम से निष्पादन के संबंध में चर्चा की गई तथा उनके द्वारा उपस्थित मध्यस्थगण से मध्यस्थता में सहयोग करने का आग्रह किया गया।
इस मौके पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा अरविन्द कुमार के अतिरिक्त सभी मध्यस्थगण बिपिन कुमार सिंह, विजय कृष्ण, भारत भूषण सिन्हा, मनोज कुमार, दिनेश प्रसाद, रविशंकर, निशा गुप्ता, रजा उस्मानी, डॉ. संजय कुमार मिश्रा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, स्थायी लोक अदालत, नवादा के सहायक सुशील कुमार उपस्थित हुए।
नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Jul 28, 2026