कालपी: महेबा ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षा माफियाओं पर शिकंजा, 3 अवैध स्कूल सीज, नोटिस के बावजूद चल रहे थे विद्यालय
Kalpi, Jalaun | Apr 21, 2026 मंगलवार दोपहर 1 बजे शिक्षा विभाग और प्रशासन ने महेबा ब्लॉक क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालयों को सीज कर दिया। पीएस चंदेल विद्यालय महेवा, बीकेवी विद्यालय अभैदेपुर और उड़ान भारती स्कूल सिम्हारा चौराहा लंबे समय से बिना मान्यता के संचालित हो रहे थे, वही नोटिस देने के बावजूद स्कूल संचालकों ने आदेशों की अनदेखी की जा रही थी।