बटियागढ़: 4 पेटी अवैध देशी शराब के साथ आरोपी पकड़ा,एहरोरा गांव में बटियागढ़ थाना पुलिस की कार्यवाही
बटियागढ़ थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के एहरोरा गांव में अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए 4 पेटी देशी शराब जब्त की है,आरोपी भरत पटेल एक चाय की गुमटी पर खाकी रँग के कार्टून में शराब लिए दिखा और पुलिस को देखकर भागने के दौरान पुलिस ने धर दबोचा जिसके कब्जे से 200 पाव 36 लीटर देशी शराब कीमत अनुमानित 21 हजार जब्त कर पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।