बटियागढ़: चोरईया मार्ग पर दो बाइकों की हुई भिडंत, दोनों चालक हुए घायल
चोरईया मार्ग पर देर रात दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में बाइक सवार 2 युवक घायल हो गए,घायलो में एक बाइक पर सवार सुरेश बंसल निवासी बरी थाना मगरोंन और दूसरी बाइक पर सवार राहुल पिता शंकर बंसल शामिल हैं, हादसे की सूचना पर परिजन घटनास्थल पँहुचे और दोनों घायलों को मड़ियादो उप स्वास्थ्य केंद्र भेजा जंहा से गंभीर हालात में सिविल अस्पताल हटा रेफर किया गया