बटियागढ़: 7 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को पुलिस ने पकड़ा,गुगरा गांव में केरबना चौकी पुलिस की कार्यवाही
बटियागढ़ थाना की केरबना चौकी पुलिस ने गुगरा गांव से एक स्थायी वारंटी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है, थाना के एक लंबित मामले में फरार चल रहे गब्बर पिता भूरे अहिरवार निवासी गुगरा को देर रात गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा बटियागढ़ थाना लाकर आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया जा रहा है,चौकी प्रभारी Asi पवन तिवारी ने कहा कि आचार संहिता के चलते कार्यवाही जारी है।