गिरिडीह: शहर के चर्चित गोवर्धन लाल नर्सिंग होम द्वारा भंडारीडीह के आजाद लाइब्रेरी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
शहर के चर्चित गोवर्धन लाल नर्सिंग होम की ओर से भंडारीडीह के आजाद लाइब्रेरी में रविवार को 3 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य कैंप व परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में गोवर्धन लाल नर्सिंग होम के संचालक डॉ विकास लाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ आरती लाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ विशाल लाल के अलावे कई चिकित्सक मौजूद थे।