गिरिडीह: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ झारखंड प्रदेश की राज्य स्तरीय प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक सिरसिया में हुई
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ झारखंड प्रदेश का राज्य स्तरीय प्रांतीय कार्यकारिणी की एक बैठक रविवार को 2 बजे मंगल मूर्ति भवन सिरसिया में आहूत की गई।बैठक के क्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गिरिडीह जिला इकाई के कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से सुरेंद्र पांडे जिला अध्यक्ष और संजीव कुमार महामंत्री चयनित हुए ।