गिरिडीह: बस स्टैंड के पास अंबेडकर भवन में तुरी समाज का एक दिवसीय चिंतन शिविर उत्साह के साथ संपन्न
बस स्टेंड के समीप स्थित अंबेडकर भवन में रविवार को 1 बजे तुरी समाज का एक दिवसीय चिंतन शिविर बड़े ही उत्साह के साथ संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गोविंद तुरी ने की जबकि संचालन तुलसी तुरी द्वारा किया गया।इस चिंतन शिविर में समाज की मजबूती, संगठनात्मक एकजुटता और आने वाले दिनों में होने वाले प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।।