#रामपुर बुशहर : कुमसू मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भागवत भूषण आचार्य महेंद्र मोहन शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर किया। इस दौरान मंदिर परिसर में माहौल भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ कथा का श्रवण करते नजर आए।