Public App Logo
Profile Picture

Jitender Gupta Sonu

@gupta.jitender45
77541Followers
47Following
नाथपा ब्लॉक में यातायात नियमन एवं अस्थायी प्रतिबंध 5 अक्तूबर तक बढ़ाए
Bushahr Today TV 
रिकांगपिओ/किन्नौर। डीसी किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर नाथपा ब्लॉक बिंदु में ढलान स्थिरीकरण एवं सुरक्षा संबंधी कार्यों को सुरक्षित रूप से पूरा करने के लिए यातायात नियमन एवं अस्थायी प्रतिबंधों की अवधि को 5 अक्तूबर, 2026 तक बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं।
सहायक अभियंता, राष्ट्रीय उच्च मार्ग, निगुलसरी ने जिला दंडाधिकारी को अवगत करवाया है कि संवेदनशील ढलान से खतरनाक चट्टानों एवं मलबे को हटाने तथा अन्य आवश्यक कार्य लगभग 60 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है। शेष कार्य को जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित रूप से पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता को देखते हुए यातायात नियमन की अवधि बढ़ाई गई है।
आदेश में कहा गया है कि नाथपा ब्लॉक बिंदु पर पूर्व में जारी व्यापक यातायात नियमन आदेश में निर्धारित सभी व्यवस्थाएं, जिनमें दैनिक यातायात खोलने एवं बंद करने के समय, निर्धारित समयावधि, वैकल्पिक मार्ग एवं यातायात परिवर्तन तथा सुरक्षा संबंधी प्रबंध शामिल हैं, 5 अक्तूबर, 2026 तक पूर्ववत लागू रहेंगे।
जिला प्रशासन ने वाहन चालकों एवं आम जनता से यातायात नियमन संबंधी निर्देशों का पालन करने तथा मौके पर तैनात पुलिस एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन करने का आग्रह किया है।
.
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्त जुटाया
- भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को किया सम्मानित
Bushahr Today TV 
रामपुर बुशहर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महासू की ओर से रामपुर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए 35 यूनिट रक्तदान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा संगठनात्मक जिला महासू अध्यक्ष अरुण फाल्टा ने की। इस दौरान भाजपा नेता कौल सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। भाजपा मंडल रामपुर अध्यक्ष नरेश चौहान सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शिविर में उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। शिविर के दौरान लोगों को नियमित रक्तदान के लिए भी प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं से सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में युवाओं की भागीदारी उत्साहजनक रही। शिविर में 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा। आयोजन के सफल संचालन में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।
वहीं आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अरुण फाल्टा और कौल सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के दम पर भारत की विश्व भर में खास पहचान बनी है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=रामपुर nis:value=रामपुर nis:enabled=true nis:link/> बुशहर : अंडर-19 छात्राओं की (माइनर गेम्स) जिला स्तरीय प्रतियोगिता पीएम श्री सराहन स्कूल में शुरू। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ यशपाल सोनी निदेशक हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास राजा स्व. वीरभद्र सिंह की देन : यशपाल सोनी
हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के निदेशक यशपाल सोनी सराहन स्कूल में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए ..
<nis:link nis:type=tag nis:id=ठियोग/शिमला। nis:value=ठियोग/शिमला। nis:enabled=true nis:link/> विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने ठियोग बाजार में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया और मौके पर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायज़ा लिया।

संबंधित अधिकारियों को कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ठियोग का विकास, बेहतर सुविधाएँ और जनता के हित सर्वोपरि हैं।
रामपुर कॉलेज में मनाया अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस, विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया आयोजन
Bushahr Today TV 
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज की ईको क्लब इकाई और ज्योग्राफिकल सोसाइटी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे | कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडल्स व best out of waste कलाकृतियों की सराहना की और उनसे संवाद साधते हुए विभिन्न विषयों पर प्रश्न-उत्तर किए। प्राचार्य ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्रों में व्यावहारिक ज्ञान और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देती हैं।इसके पश्चात महाविद्यालय प्रांगण से नए बस स्टैंड तक एक  पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जल संरक्षण, प्लास्टिक उन्मूलन और स्थानीय पर्यावरणीय समस्याओं  के प्रति जागरूक किया गया।
 इस कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ (Environmental Pledge) दिलाई गई, ताकि वे प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए एक जागरूक और सशक्त नागरिक की भूमिका निभा सकें | इसके साथ छात्र और छात्राओं के द्वारा महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार की  प्रतियोगिताओं में नारा लेखन, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, मॉडल मेकिंग, पोस्टर मेकिंग आदि करवाई गई।

इन प्रतियोगिताओं में मॉडल मेकिंग में प्रवीण और उसके समूह ने प्रथम, सहवाग और उसके समूह ने द्वितीय, मनप्रीत और उसके समूह ने तृतीय स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में नोशीन ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय और लोकेश ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके पश्चात नारा लेखन प्रतियोगिता में विशाखा ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय और नैना देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

ट्रेडिशनल इकोफ्रेंडली आइटम्स में हेमराज और उसके समूह ने प्रथम स्थान, साक्षी और उसके समूह ने द्वितीय स्थान और नेहा और उसके समूह ने तृतीय स्थान हासिल किया।

बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में, श्वेता और उसके समूह ने प्रथम स्थान, आरती और उसके समूह ने द्वितीय स्थान और नोशीन ने तृतीय स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. अनीता कुमारी और  कुशाल शर्मा ने अपनी भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने इन गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
मंत्री अनिरुद्ध सिंह तलाई में आयोजित सायर मेले में हुए शामिल*

*कहा…. पौराणिक मेलों को जीवंत रखना हम सभी का कर्तव्य ताकि आने वाली पीढ़ी को मिल सके पौराणिक संस्कृति एवं परंपराओं की जानकारी*
Bushahr Today TV 
शिमला/हिमाचल। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह आज कसुंपटी विधानसभा क्षेत्र के मशोबरा स्थित तलाई में आयोजित सायर मेले में मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भद्रकाली माता तलाई के मंदिर में पूजा अर्चना की और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। 
इस अवसर पर उन्होंने सायर मेले में उपस्थित सभी मेला प्रेमियों को बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश एक बहु सांस्कृतिक और बहुभाषी राज्य है। यहां की संस्कृति, पारंपरिक लोक नृत्य, संगीत, कलाकृतियाँ एवं परंपराएं प्रदेश को अलग पहचान दिलाती है। उन्होंने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश में सायर मेला बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और यह मेला झोटों के दंगल के लिए भी जाना जाता था लेकिन हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के पालनार्थ झोटों के दंगल को बंद कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि सायर मेले से लोग अपनी फसल की कटाई भी आरंभ करते हैं। उन्होंने कहा कि इन पौराणिक मेलों को जीवंत रखना हमारा परम कर्तव्य है ताकि आने वाली पीढ़ी को भी पौराणिक संस्कृति, सभ्यता एवं परंपराओं की जानकारी हासिल हो सके और परंपराओं को निभाने में वह सक्षम हो सके। 
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पिछले काफी समय से लगातार पंचायतों के सुधारीकरण एवं महिलाओं के सशक्तिकरण की प्रक्रिया आरंभ की हुई है जिस कारण वर्तमान में सरकार के  प्रयासों से अधिकतर पंचायतें  सशक्त एवं आधुनिक सुविधाओं से लैस हुई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए भी सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं चलाई गई  है ताकि महिलाएं संगठित भी हो और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सके। 
विकास की चर्चा करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कसुंपटी विधानसभा क्षेत्र में चार सड़के स्वीकृत की गई हैं जिसमें ग्राम पंचायत मशोबरा की भी एक सड़क शामिल है। उन्होंने कहा कि अब तक इस विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के 150 से अधिक एफआरए के मामले स्वीकृत किए जा चुके हैं जिसमें पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, कच्चे रास्ते, स्कूल भवन, पुल तथा पंचायत क्षेत्र के गावों को जोड़ने वाली सड़कें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र की जितनी भी छोटी-छोटी सड़के हैं मांगों के अनुरूप उनके निर्माण के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही है। उन्होंने कहा कि मशोबरा पंचायत क्षेत्र में पिछले साढ़े तीन साल के दौरान अपेक्षा से अधिक विकास कार्य किए गए हैं।

*मशोबरा के तलाई क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित-अनिरुद्ध सिंह*
उन्होंने कहा कि तलाई बहुत ही खूबसूरत जगह है जिसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के समक्ष इस विषय को प्रमुखता से उठाया जाएगा ताकि क्षेत्र को नई पहचान मिल सके और पर्यटन क्षेत्र में वृद्धि हो।

मेला समिति के प्रधान बालक राम वर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए मेले में करवाए जा रहे विभिन्न आयोजनों की विस्तृत जानकारी दी। 

प्रधान ग्राम पंचायत मशोबरा द्वारा पंचायत क्षेत्र की मांगे मंत्री के समक्ष रखी गई जिनको, केबिनेट मंत्री ने शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

सायर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया गया। इसके अतिरिक्त मेले को आकर्षक बनाने के लिए कबड्डी खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिनमें जिला के विभिन्न क्षेत्रों से 18 टीमों ने भाग लिया।

इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष मशोबरा तारा चंद, जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश ठाकुर, बीडीसी सदस्य नीरम ठाकुर, नगर निगम शिमला के पार्षद नरेन्द्र ठाकुर एवं विशाखा मोदी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक ठाकुर, महासचिव शशी ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत मशोबरा भगत राम वर्मा, मेला कमेटी तलाई के समस्त प्रतिनिधिगण, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष विक्रम ठाकुर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा एवं शेखर, बीडीओ मशोबरा अंकित कोटिया, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, पूर्व प्रधान हेम सिंह ठाकुर, आसपास की पंचायतों के प्रतिनिधि, महिला मंडल एवं युवक मंडल के प्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
कटगांव में अंडर-19 छात्र वर्ग जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
- खेलों को पाठशाला की नियमित गतिविधियों का अभिन्न अंग बनाया जाए : जगत सिंह नेगी
Bushahr Today TV 
रिकांगपिओ/किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटगांव में जिला किन्नौर स्कूल खेल संघ व शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अंडर-19 छात्र वर्ग जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। प्रतियोगिता में किन्नौर जिले के 45 विद्यालयों के लगभग 548 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं, जिनमें 38 सरकारी तथा 7 निजी विद्यालयों के खिलाड़ी शामिल हैं।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जगत सिंह नेगी ने कहा कि खेल शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में इनकी अहम भूमिका है। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने के साथ-साथ उन्हें प्रतिस्पर्धा के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि वे प्रतियोगिता में पूरी लगन, मेहनत और खेल भावना के साथ भाग लें। उन्होंने कहा कि खेलों में जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना, अनुशासन और निरंतर प्रयास है।
जगत सिंह नेगी ने कहा कि किन्नौर में खेल सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के लिए कल्पा स्थित राजीव गांधी डे बोर्डिग स्कूल में दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से स्विमिंग पूल का निर्माण किया जा रहा है। इससे जिले के बच्चों को तैराकी का प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा तैराकी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि बटसेरी से रकछम तक साइकिल ट्रैक का निर्माण भी किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जिले में पैराग्लाइडिंग और राफ्टिंग की संभावनाओं को विकसित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जिले की सभी पाठशालाओं में खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। खेलों को केवल प्रतियोगिताओं की तैयारी तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि इन्हें पाठशाला की नियमित गतिविधियों का अभिन्न अंग बनाया जाना चाहिए। विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास के लिए प्रोत्साहित करने से उनकी खेल प्रतिभा को बेहतर ढंग से निखारा जा सकेगा।
राजस्व मंत्री ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर किन्नौर का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए देवी चण्डिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोठी की छात्रा अक्सा को सीनियर संतोष ट्रॉफी में चयनित होने पर 30 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त राजकीय माध्यमिक पाठशाला काफनू की नव्या तथा एटीपीएस विद्यालय चोलिंग के ध्रुव नेगी के खेलो इंडिया में चयनित होने पर दोनों को 20-20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर खेल मैदान एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने से उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए उपयुक्त वातावरण मिलेगा। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी विद्यालयों के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच आपसी मेलजोल और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती हैं।
इससे पूर्व राजस्व मंत्री ने कटगांव में खेल मैदान के विस्तारीकरण कार्य का शिलान्यास किया। खेल मैदान का विस्तारीकरण कार्य जेएसडब्ल्यू द्वारा किया जाएगा, जिसके लिए प्रारंभिक बजट 30 लाख रुपये रखा गया है। जगत सिंह नेगी ने कहा कि जेएसडब्ल्यू द्वारा स्वीकृत बजट खेल मैदान के विस्तारीकरण के लिए पर्याप्त नहीं है, इसलिए सरकार की ओर से भी अतिरिक्त बजट उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल मैदान के विस्तारीकरण से क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा उन्हें विभिन्न खेल गतिविधियों में नियमित अभ्यास करने और अपनी खेल प्रतिभा को निखारने के बेहतर अवसर मिलेंगे।
इस अवसर पर उपाधीक्षक पुलिस वरुण पटियाल, उप शिक्षा निदेशक एवं अध्यक्ष जिला स्कूल खेल संघ कुलदीप डोगरा, जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य बीर सिंह नेगी, प्रधानाचार्य डाइट एवं युवा सेवाएं व खेल अधिकारी कुलदीप नेगी, पूर्व जनजातीय सलाहकार समिति सदस्य जगदीश नेगी, पूर्व जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निचार अनिल नेगी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कल्पा विक्रम सिंह नेगी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
आनी पहुंचने पर SP कुल्लू अभिषेक सेकर का स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
Bushahr Today TV 
आनी/कुल्लू। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक अभिषेक सेकर के आनी पहुंचने पर पुलिस विभाग की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान आनी पुलिस के जवानों ने एसपी कुल्लू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान पुलिस जवानों ने अनुशासन और सम्मान के साथ अपनी औपचारिक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
रामपुर में स्वच्छता की अलख जगाएंगे विद्यार्थी
- कॉलेज में 15 दिवसीय स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ
Bushahr Today TV 
रामपुर बुशहर।  जी. बी. पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, रामपुर बुशहर में एनएसएस इकाई द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर 2026 तक 15-दिवसीय स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समुदाय में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर वातावरण के निर्माण में सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना है।

स्वच्छता पखवाड़े के शुभारंभ अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं प्रो. रंजू नेगी की उपस्थिति में आगामी स्वच्छता गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई। अभियान के अंतर्गत एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर में नियमित स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही महाविद्यालय के एनएसएस इकाई द्वारा गोद लिए गए राचौली गांव में भी स्वच्छता एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

अभियान के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान, स्वच्छता जागरूकता, कचरा प्रबंधन, स्वच्छ परिसर एवं सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के प्रति लोगों को जागरूक करने जैसी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की जाएगी।

इस अवसर पर NSS स्वयंसेवकों ने स्वच्छता बनाए रखने तथा अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। स्वयंसेवकों ने स्वच्छता पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कल कुमारसैन का दौरा करेंगे विधायक कुलदीप सिंह राठौर ..
किन्नौर के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर ...
Bushahr Today TV 
रिकांगपिओ/किन्नौर। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के तहत ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में भाग लेकर किन्नौर के युवा राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।
भारत-तिब्बत सीमा से सटे जनजातीय जिला किन्नौर के युवाओं को अपनी प्रतिभा, ज्ञान और नेतृत्व क्षमता दिखाने का अवसर मिल रहा है। यह पहल युवाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने और उन्हें भविष्य के नेतृत्व के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं 

 क्विज प्रतियोगिता की महत्वपूर्ण जानकारी:
अंतिम  तिथि: 30 सितंबर 2026
कुल प्रश्न: 20
समय: 10 मिनट
माध्यम: MY Bharat डिजिटल पोर्टल
चयनित युवाओं को आगे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागी देश के शीर्ष नेतृत्व और अन्य युवा प्रतिभागियों के साथ अपने विचार साझा कर सकेंगे

उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जिले के पात्र युवाओं, विद्यार्थियों, शिक्षकों, युवा संगठनों और अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कर ऑनलाइन क्विज में भाग लेने का आह्वान किया हैं 
याद रखें—आज का जागरूक युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार करेगा।
दीपावली के मद्देनजर पटाखों की अवैध बिक्री, भंडारण और परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई : उपायुक्त अनुपम कश्यप
Bushahr Today TV 
शिमला/हिमाचल। दीपावली पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन शिमला ने जिले में पटाखों/आतिशबाजी की अनधिकृत बिक्री, भंडारण, परिवहन एवं वितरण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आम जनता, व्यापारियों एवं पटाखा विक्रेताओं से अपील की है कि पटाखों की बिक्री, भंडारण, परिवहन अथवा वितरण केवल विस्फोटक अधिनियम, 1884, विस्फोटक नियम, 2008 तथा सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी लाइसेंस/अनुमति की शर्तों के अनुरूप ही किया जाए।

लाइसेंस धारक पटाखा विक्रेताओं के लिए आवश्यक निर्देश

सभी लाइसेंसधारक पटाखा विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि उनके लाइसेंस वैध एवं नवीनीकृत हों तथा पटाखों की बिक्री एवं भंडारण केवल अधिकृत/लाइसेंस प्राप्त परिसरों में और लाइसेंस में निर्धारित मात्रा एवं शर्तों के अनुसार ही किया जाए।

लाइसेंसधारकों को अपने परिसर एवं भंडारण स्थलों में निर्धारित सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगी। इनमें अग्नि सुरक्षा एवं अग्निशमन उपकरण, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा प्रबंध शामिल हैं।

लाइसेंस प्राप्त परिसर में रखे जाने वाले पटाखों की मात्रा एवं प्रकृति संबंधित लाइसेंस में निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए। बिना लाइसेंस वाले परिसरों, आवासीय भवनों अथवा अस्थायी संरचनाओं में पटाखों का भंडारण, बिक्री या प्रदर्शन नहीं किया जाएगा।

लाइसेंसधारकों को अपने लाइसेंस तथा निर्धारित अभिलेख/दस्तावेज निरीक्षण के लिए उपलब्ध रखने होंगे और सक्षम अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले निरीक्षण में पूर्ण सहयोग करना होगा। नियमों अथवा लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन पर अनधिकृत पटाखों की जब्ती तथा लाइसेंस के निलंबन अथवा निरस्तीकरण सहित नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में होंगे नियमित निरीक्षण

उपायुक्त ने संबंधित उपमंडल दंडाधिकारियों (SDM) एवं पुलिस अधिकारियों को बाजारों, लाइसेंस प्राप्त परिसरों, पटाखा भंडारण स्थलों तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि पटाखों की किसी भी प्रकार की अनधिकृत बिक्री अथवा भंडारण की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

निर्धारित समय में ही करें आतिशबाजी

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि माननीय राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) द्वारा पटाखों के उपयोग एवं आतिशबाजी के संबंध में जारी आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। पटाखे केवल निर्धारित समयावधि के दौरान ही चलाए जाएं तथा सक्षम प्राधिकारियों द्वारा जारी अन्य सभी दिशा-निर्देशों का भी कड़ाई से पालन किया जाए।

उन्होंने नागरिकों से सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि सभी मिलकर सुरक्षित, कानूनसम्मत और पर्यावरण-अनुकूल दीपावली मनाएं।
महासू जिला अध्यक्ष अरुण फाल्टा का संबोधन
भाजपा नेता कौल सिंह कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ...
<nis:link nis:type=tag nis:id=रामपुर nis:value=रामपुर nis:enabled=true nis:link/> : भाजपा पर बरसे कैलाश फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृज लाल
प्रेसवार्ता में क्या कह रहे कांग्रेस नेता ???? Part 9
<nis:link nis:type=tag nis:id=रामपुर nis:value=रामपुर nis:enabled=true nis:link/> : भाजपा पर बरसे कैलाश फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृज लाल
प्रेसवार्ता में क्या कह रहे कांग्रेस नेता ???? Part 7
<nis:link nis:type=tag nis:id=रामपुर nis:value=रामपुर nis:enabled=true nis:link/> : भाजपा पर बरसे कैलाश फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृज लाल
प्रेसवार्ता में क्या कह रहे कांग्रेस नेता ???? Part 3
<nis:link nis:type=tag nis:id=रामपुर nis:value=रामपुर nis:enabled=true nis:link/> : भाजपा पर बरसे कैलाश फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृज लाल
प्रेसवार्ता में क्या कह रहे कांग्रेस नेता ???? Part 8
<nis:link nis:type=tag nis:id=रामपुर nis:value=रामपुर nis:enabled=true nis:link/> : भाजपा पर बरसे कैलाश फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृज लाल
प्रेसवार्ता में क्या कह रहे कांग्रेस नेता ???? Part 6
<nis:link nis:type=tag nis:id=रामपुर nis:value=रामपुर nis:enabled=true nis:link/> : भाजपा पर बरसे कैलाश फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृज लाल
प्रेसवार्ता में क्या कह रहे कांग्रेस नेता ???? Part 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा रामपुर द्वारा रक्तदान का शिविर का आयोजन ...
युवा नेता कौल सिंह और अरुण फाल्टा पहुंचे बतौर मुख्यातिथि ...
<nis:link nis:type=tag nis:id=रामपुर nis:value=रामपुर nis:enabled=true nis:link/> : भाजपा पर बरसे कैलाश फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृज लाल
प्रेसवार्ता में क्या कह रहे कांग्रेस नेता ???? Part 4
<nis:link nis:type=tag nis:id=रामपुर nis:value=रामपुर nis:enabled=true nis:link/> : भाजपा पर बरसे कैलाश फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृज लाल
प्रेसवार्ता में क्या कह रहे कांग्रेस नेता ???? Part 2
डॉ. सूर्या बोरस प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रवक्ता बने
-  शीर्ष नेतृत्व और जगत सिंह नेगी का जताया आभार
Bushahr Today TV 
रिकांगपिओ/किन्नौर। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता पद पर पदोन्नत (एलिवेट) होने पर डॉ. सूर्या बोरस ने शीर्ष केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व सहित अपने राजनीतिक मेंटर का आभार व्यक्त किया है।
 डॉ. सूर्या बोरस ने कहा कि वह इस नई जिम्मेदारी के लिए राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री व अपने राजनीतिक मेंटर जगत सिंह नेगी के विशेष रूप से आभारी हैं। उन्होंने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए उन्होंने बताया कि वे लगभग 15-16 वर्षों तक जिला में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी और पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश नेगी के साथ काम किया। इसके अलावा, प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं जैसे पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह, विद्या स्टोक्स, प्रतिभा सिंह, कुलदीप राठौर और विप्लव ठाकुर के कार्यकाल के दौरान भी उन्हें संगठन में काम करने का अनुभव प्राप्त हुआ।
डॉ. बोरस ने बताया कि उन्होंने पिछले 25 वर्षों में अपने मेंटर जगत सिंह नेगी के मार्गदर्शन में बहुत कुछ सीखा है। इससे पहले भी उन्हें प्रदेश कांग्रेस में मीडिया पैनलिस्ट की भूमिका निभाने के साथ-साथ सरकार में जनजातीय सलाहकार परिषद से लेकर Wool Federation में निदेशक (Director) के रूप में कार्य करने का अवसर मिला था।
उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी द्वारा दी गई इस नई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।