झांसी: झांसी में 5 रुपए के सिक्कों से हुआ राष्ट्रीय अध्यक्ष का तुलादान, उतरते ही सिक्के लूटने की मची होड़, वीडियो वायरल
Jhansi, Jhansi | Sep 5, 2026 झांसी में शनिवार की दोपहर 3 बजे बस स्टैंड के पास स्थित एक मैरिज हॉल में जन अधिकार पार्टी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा का 5 रुपए के सिक्कों से तुलादान किया गया। तुलादान पूरा होने के बाद जैसे ही शिवकन्या कुशवाहा तराजू से उतरीं, सिक्के लेने को लेकर कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की शुरू हो गई।