कन्नौज: गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 4 दोषियों को सुनाई गई सजा
जनपद कन्नौज न्यायालय ने गुरसहायगंज थाना क्षेत्र से जुड़े सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार दोषियों पर फैसला सुनाया है। कोर्ट के द्वारा दोषी नीरज और पुष्पेंद्र को 21- 21 वर्ष और अखिलेश व रूबी को पांच पांच वर्ष का कारावास और सभी को 23000-23000 हजार रुपए के जुर्माने से दंडित किया है। सोमवार को रात सजा से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सामने आई है।