कन्नौज: होली, ईद उल फितर और रमजान को लेकर शहर में डीएम और एसपी की पैदल गश्त, साथ में दिखी भारी फोर्स
कन्नौज में होली और ईद उल फ़ितर को लेकर जिले के शीर्ष अधिकारियों ने पैदल गश्त की है। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार और एसपी विनोद कुमार ने पुलिस टीम के साथ किया शहर का निरीक्षण किया है। शहर में गश्त के दौरान जनता को सुरक्षा का भरोसा दिखाया और पुलिस ड्यूटी को चेक किया गया है। सोमवार रात कन्नौज शहर के कई संवेदनशील स्थानों से होते हुए निकला अधिकारियों का पैदल मार्च।