गढ़ी: कुपड़ा में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन, 22 विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया भाग
Garhi, Banswara | Jun 16, 2026 गढ़ी विधान सभा के अंतर्गत कुपड़ा ग्राम पंचायत भवन मे मंगलवार सुबह 10बजे से शाम 5बजे तक राज्य सरकार का ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर मे 22विभाग के अधिकारीयों और कर्मचारीयों ने भाग लिया। शिविर मे भाजपा संगठन की और से भाजपा जिला महामंत्री किरण जोशी, तलवाडा भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत पंड्या, मंडल प्रभारी गौतमलाल मीणा बड़गांव ,ने शिविर का अवलोकन किया।