गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: डीएम शशांक शुभंकर के निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने ANMMCH में जीविका दीदी की रसोई का निरीक्षण किया
गया डीएम शशांक शुभंकर के निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी अशोक कुमार चौधरी अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज पहुंचे।जहां मरीजों को खाना उपलब्ध कराने के लिए बनी जीविका की दीदी की रसोई का निरीक्षण गुरुवार की शाम 4 बजे किया गया।निरीक्षण के क्रम में पाया कि गैस की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में किया जा रहा है।इसके अलावे 11 कमर्शियल सिलेंडर भरा हुआ पाया गया।