खींवसर: खींवसर उपखंड के करणू गांव में ज्वैलर की दुकान के ताले तोड़ 1.52 लाख के जेवरात चुरा ले गए बदमाश
खींवसर उपखंड के पांचौड़ी थाना क्षेत्र के करणूं गांव मे ज्वैलर की दुकान के ताले तोड़ बदमाश 1.52 लाख रुपए के जेवरात चुरा ले गए। करणूं निवासी जबरचंद पुत्र कुंदनमल सोनी ने पांचौड़ी थाने मे रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी ज्वेलरी की दुकान करणूं गांव मे स्थित है। वह 11 मई रात्रि को हमेशा की तरह दुकान के ताला लगाकर घर चला गया था। सुबह दुकान लौटा तो दुकान के ताले टूटे मिले।