कसरावद: अंतिम दर्शन के लिए रखा गया सियाराम बाबा का पार्थिव देह, आखिरी झलक पाने के लिए पहुंच रहे हैं लाखों भक्त
आज बुधवार को संत सियाराम बाबा की देह त्यागने के बाद पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए करीब 1 बजे आश्रम परिसर में रखा गया । इसके बाद से ही संत महात्मा और लाखों की संख्या में बाबा के अनुयाई और भक्त अंतिम दर्शन को पहुंच रहे हैं । आश्रम अनुयायियों ने बताया कि आज आश्रम के समीप ही नर्मदा तट पर बाबा का अंतिम कर्म किया जाना है । सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।